बरेली: विकलांग की संपत्ति पर बिगड़ी परिवार की नियत, जिलाधिकारी से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए विकलांग शख्स शहर आया तो उसके परिवार वालों को उसकी जमीन पर नियत खराब हो गई। उन लोगों ने पुलिस से साठगांठ कर उसकी संपत्ति पर कब्जा कर लिया। जब वह वापस आया और पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने उसकी कोई मदद नहीं की। इस मामले में आज पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

थाना बिथरी चैनपुर के ग्राम गोपालपुर नगरिया अनूप निवासी मोहन लाल विकलांग हैं। उनके गांव गोपालपुर में तीन प्लॉट व एक घर है। पढ़ाई-लिखाई व रेल सेवा के लिए वह बरेली चला आया। 15 मई 2021 को जब वह अपने गांव गया तो उसके परिवार वालों ने उसे बुरी तरह से मारा-पीटा व इस बात की धमकी देकर कहा कि अगर तू दोबारा इस गाँव में आया तो तुझे जान से मार देगें। प्रार्थी की पत्रक सम्पत्ति पर उसके  परिवार वालों की गंदी नजर पहले से ही थी। इस मामले की शिकायत वह चौकी इंचार्ज से करने गया तो पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। जब कार्रवाई नहीं हुई तो आज पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें- बरेली: अनियंत्रित डंपर ने बिजली के खंभों को किया क्षतिग्रस्त, कई घंटे गुल रही कॉलोनी की बत्ती

संबंधित समाचार