लापरवाही: रोक के बाद भी हो रही गंगा में वोटिंग, घाटों में सीढ़ियों तक पहुंचा पानी, लोग फिर भी नहीं हो रहे सर्तक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में रोक के बाद भी गंगा में वोटिंग हो रही है।

कानपुर में रोक के बाद भी गंगा में वोटिंग हो रही है। घाटों में सीढ़ियों तक गंगा पहुंच गई। इतना ही नहीं, चेतावनी बिंदु के करीब है। नाव से वोटिंग का लोग लुफ्त उठा रहे है।

कानपुर, अमृत विचार। गंगा के बढ़े जलस्तर की वजह से वोटिंग पर रोक लगा दी गई है, लेकिन इसके बाद भी लोग बेखौफ वोटिंग का लुफ्त उठा रहे है। लोग परिवार के साथ नाव में बैठकर बीच धार में जा रहे हैं। घाटों में सुरक्षा के लिए पुलिस को तैनात किया गया है, लेकिन वे मूकदर्शक बने हुए है। उनकी लापरवाही से कोई बड़ा हादसा हो सकता है। 

घाटों में सीढ़ियों तक पहुंची गंगा 

पहाड़ों और मैदानी इलाकों में लगातार बारिश से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इस दौरान गंगा का जलस्तर कई बार चेतावनी बिंदु को छूकर वापस आ चुका है। घाटों से दूर हुई गंगा अब वापस आ गई है। सीढ़ियों तक गंगा पहुंच चुकी है। जिसे देख प्रशासन ने बैराज समेत सभी घाटों में वोटिंग पर रोक लगा दी थी, लेकिन घाटों में वोटिंग बंद नहीं हुई है। लोग परिवार और दोस्तों के साथ वोटिंग का लुफ्त उठा रहे हैं। एक नाव में 10 से 12 लोगों को बैठाया जा रहा हैं। 

बैराज के सभी 30 गेट खोल दिए गए

हरिद्वार और नरौरा डेम से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इससे बैराज में पानी के प्रेशर को कम करने के लिए सभी 30 गेट खोल दिए गए है। गुरुवार सुबह अपस्ट्रीम में जलस्तर चेतावनी बिंदु 113 को पार कर 113.200 मीटर पर पहुंच गया था। सिंचाई विभाग बैराज इकाई के अधिकारियों का कहना है कि अभी जलस्तर और बढ़ेगा। क्योंकि हरिद्वार और नरौरा डेम से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। यहां से प्रयागराज और वाराणसी के लिए पानी छोड़ा जा रहा हैं। 

बाढ़ के डर से ग्रामीण भयभीत

गंगा के जलस्तर बढ़ने से कटरी से जुड़े गांवों के ग्रामीम भयभीत हैं। उन्होंने अभी से बाढ़ से बचने की तैयारी कर रखी है, लेकिन उनका कहना है कि बाढ़ से उनको बहुत नुकसान उठाना पड़ता है। उनको दोबारा से गृहस्थी शुरु करनी पड़ती है। बता दें कि चैनपुरवा, घामरखेड़ा, देवनीपुरवा और मक्कापुरवा जैसे गांवों में सबसे पहले इसका असर दिखेगा। जिसे देख प्रशासन ने भी बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर सारी तैयारी कर ली है। 

 

संबंधित समाचार