ममता बनर्जी की सुरक्षा में सेंध लगाने वाला गिरफ्तार... बन्दूक, चाकू व प्रतिबंधित पदार्थ भी बरामद
कोलकाता। कोलकाता पुलिस ने शुक्रवार को नशे में धुत एक व्यक्ति को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह कालीघाट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास की गली के पास उच्च सुरक्षा घेरे में घुसने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक बन्दूक, एक चाकू और प्रतिबंधित पदार्थ जब्त किए हैं।
कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के पास कई फर्जी पहचान पत्र भी थे। आगे विनीत गोयल ने कहा कि व्यक्ति की पहचान शेख नूर आलम के रूप में की गई जो पुलिस का स्टिकर चिपकाए हुए कार में यात्रा कर रहा था।
पुलिस, विशेष टास्क फोर्स (एसटीएफ) और स्पेशल ब्रांच उससे स्थानीय थाने में पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि यह घटना आज उस समय हुई जब तृणमूल कांग्रेस पुराने कोलकाता शहर के एस्प्लेनेड में ‘शहीद दिवस’ रैली आयोजित कर रही है।
यह भी पढ़ें- भाजपा का बड़ा दावा, बोले- मणिपुर जैसी दो घटनाएं पश्चिम बंगाल में हुईं
