मणिपुर हिंसा में महिलाओं से जघन्य क्रूरता मामला,  गिरफ्तार चार आरोपियों को कोर्ट ने भेजा 11 दिनों की पुलिस हिरासत में 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इंफाल। मणिपुर में महिलाओं संग हुई जघन्य क्रूरता के वायरल वीडियो मामले में कोर्ट ने शुक्रवार को पकड़े गए चार आरोपियों को 11 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। इसकी जानकारी  मणिपुर पुलिस ने दी है। वहां दो जनजातीय महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने का एक वीडियो सामने आने पर पूरे देश में रोष है।

ये भी पढ़ें -

इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी पीड़ा और नाराजगी जाहिर की है। गिरफ्तार किए गए चार लोगों में से एक के बारे में पुलिस ने बताया कि वह बी. फाइनोम गांव में हुई घटना में शामिल भीड़ का हिस्सा था। पुलिस के मुताबिक, इस आरोपी को थाउबल जिले से गिरफ्तार किया गया और उसकी पहचान 32 वर्षीय हुईरेम हेरादास सिंह के रूप में हुई है।

वहीं तीन गिरफ्तार लेागों का विवरण अभी उपलब्ध नहीं हो पाया है। 
उबल जिले के नोंगपोक सेकमाई थाने में अपहरण, गैगरेप और हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें -

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज