बहराइच : मोबाइल छीनकर भागे चोर का किया पीछा, बाइक छोड़कर भागा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले में स्नेचिंग की घटनाएं अचानक बढ़ गई हैं। मोतीपुर में एक युवक से चोर ने मोबाइल छीन लिया। इसके बाद वह भागने लगा। कुछ लोगों ने पीछा किया, जिस पर स्नेचर अपना बाइक छोड़कर फरार हो गया।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ा दारोगापुरवा निवासी नफीस पुत्र मुश्ताक शुक्रवार रात नौ बजे रात में पैदल अपने घर जा रहा था। थाने में तहरीर देकर ग्रामीण का कहना है कि वह मिहीपुरवा बाजार से वह मजदूरी कर पैदल रवाना हुआ। तभी कस्बे के नवयुग इंटर कॉलेज से पीछे से बाइक सवार यूपी 40 एजेड 7412 से युवक ने मोबाइल की स्नेचिंग कर ली। बाइक पर दो व्यक्ति सवार थे। श्रमिक के शोर मचाने पर गांव के लोगों ने स्नेचर का पीछा किया तो कुछ दूरी पर उचक्का अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया। 

पीड़ित और अन्य ग्रामीणों ने बाइक पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उधर कोतवाली नगर के धनकुट्टीपुरा मोहल्ला निवासी अनूप सैनी ऑटो चालक हैं। वह अपने बेटे का स्मार्ट फोन प्रयोग करते थे। रात में बात करते समय उचक्का आटो चालक का मोबाइल लेकर फरार हो गया। दोनों घटनाओं में पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें -गौतमबुद्धनगर : महिला ने ससुरालवालों पर लगाया मारपीट कर घर से निकालने का आरोप, मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार