Kanpur में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने लगाए पौधे, बोले- देखते रहिए अभी कितने लोग नाराज होंगे
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कानपुर में लगाए पौधे।
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कानपुर में पौधे लगाए। इस दौरान नीतीश कुमार की नाराजगी पर बोले कि आगे आगे देखिए कितने लोग नाराज होते है।
कानपुर, अमृत विचार। वन महोत्सव- 2023 के अभियान के तहत जिले में 22 विभागों द्वारा 26 लाख पौधे रोपे जा रहे हैं। सीएसजेएम यूनिवर्सिटी में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी सुबह 10.30 बजे अभियान का शुभारंभ किया। बाकी पांच लाख पौधे 15 अगस्त को लगाए जाएंगे। 15 अगस्त तक करीब 31 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे।
वहीं नगर निगम ने जिले में 15 अगस्त तक 5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इस दौरान वह विपक्ष के इंडिया पर बोले जितने भी रिजेक्टेड है उनका गठबंधन है। नीतीश कुमार की नाराजगी पर बोले कि आगे आगे देखिए कितने लोग नाराज होते है।
प्रभारी मंत्री नन्दी ने कहा कि पेड़ पौधे मनुष्यों के लिए प्रकृति का अनमोल उपहार हैं। वृक्षारोपण एक प्रकार से प्रकृति की वंदना है। ग्लोबल वार्मिंग सहित अन्य पर्यावरणीय चुनौती से बचना है तो जन-जन को पौधरोपण के लिए जागरूक होना होगा। मंत्री नन्दी ने हरीशंकरी वाटिका (पीपल, बरगद व पाकड़) के सम्मिलित पौधों का रोपण किया, जिसको हरीशंकरी कहते हैं।
इसके पश्चात मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के समस्त जनपदों, ब्लाकों व ग्राम पंचायतों में पर्यावरण की सुरक्षा हेतु वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। वृक्षारोपण जन आंदोलन-2023 में जन सहभागिता से प्रदेश में 22 जुलाई को 30 करोड़ व 15 अगस्त को 05 करोड़ वृक्ष रोपित किए जाएंगे। इसी क्रम में जनपद में दोनों तिथियों में लगभग 31 लाख वृक्षारोपण कराया जाएगा।
