शिवालयों में जलाभिषेक : गंगा घाट पर पर जल भरने के लिए पहुंचे कांवड़िया 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूजा अर्चना के साथ शुरू की कांवड़ यात्रा 

रायबरेली, अमृत विचार। अधिमास के पहले सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए कांवड़ यात्रा शुरू हुई है। शनिवार को यह यात्रा गंगा तटों से जल भरने के साथ आरंभ हुई है । जिसके के लिए दिन भर गंगा तटों पर कांवड़ियों की भीड़ बनी रही ।
     
सोमवार को बाराबंकी के लोधेश्वर , प्रतापगढ़ के घूईसरनाथ बाबा के शिवालयों ने जलाभिषेक के लिए शनिवार को कांवड़िया रवाना हुए है । गंगा तटों से जल भरने के साथ दो दिन की कांवड़ यात्रा पूरी करके शिवभक्त सोमवार को जलाभिषेक करेंगे । शनिवार को जल भरने के लिए जनपद के गंगा घाट गेगासो, डलमऊ , गोकना और पूरे तीर गंगा घाट पर जल भरने के लिए बड़ी संख्या में कांवड़िया पहुंचे थे। 

गोकना गंगा घाट पर सुबह से ही कांवड़ियों की भीड़ शुरू हो गई थी । गंगा तट के वरिष्ठ पुरोहित जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि दोपहर बाद तक करीब एक हजार से अधिक कांवड़िया गंगा तट से रवाना हुए है । इससे पूर्व कांवड़ियों ने गंगा स्नान करके विधिवत पूजा अर्चना की है ।

गंगा तटों पर छाया रहा मगरमच्छ का भय 
दो दिन पहले गोकना गंगा घाट पर करीब 12 फिट लंबा एक मगरमच्छ दिखाई दिया था । आधा घंटा तक गंगा तट पर विचरण करने के बाद मगरमच्छ चला गया था । शनिवार को जब कांवड़िया गंगा तट पर जल लेने पहुंचे तो उनमें मगरमच्छ को लेकर चर्चा छायी रही । यही नहीं गंगा नदी में प्रवेश से पहले कांवड़िया इधर उधर नदी के निगरानी कर रहे थे । गंगा तट के पुरोहितों ने भी स्नानार्थियों को सुरक्षा को लेकर सचेत किया है ।

ये भी पढ़ें -सहारनपुर: भाजपा में शामिल होंगे साहब सिंह सैनी

संबंधित समाचार