रामपुर : बच्चों के साथ नहाने गया छह साल का बालक तालाब में डूबा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आनन फानन में बाहर निकालकर अस्पताल में कराया भर्ती

मसवासी (रामपुर), अमृत विचार। बिजारखाता में बच्चों के साथ तालाब पर खेलने गया एक चार वर्षीय बच्चा तालाब में डूब गया। किसी तरह से आसपास के लोगों ने उसको बाहर निकाला। गंभीर अवस्था में काशीपुर के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। 
     
शुक्रवार की शाम बिजारखाता निवासी नाजिम हुसैन सैफी का छह वर्षीय पुत्र अरशुमान बच्चों के साथ खेलते खेलते खानपुर मार्ग स्थित तालाब के किनारे पहुंच गया। बच्चों के साथ नहाने लगा। नहाने के दौरान वह धीरे-धीरे गहरे गड्ढे में चला गया।

 इसी दौरान तालाब के किनारे इस मामले को देख रहे बिजारखाता निवासी नासिर हुसैन अंसारी ने तालाब में गोता लगाया। बच्चे को खोज निकाला। बाहर निकलते ही बच्चे की हालत गंभीर थी। उसे तत्काल ही निजी अस्पताल ले  जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे बाजपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां भी उसकी हालत में सुधार न होने पर उसे काशीपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बच्चे की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:- US Top Navy Officer : अमेरिकी नौसेना में रचेगा इतिहास, जो बाइडेन ने Lisa Franchetti को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

संबंधित समाचार