सुशांत केस में सीबीआई को सहयोग दे रही मुंबई पुलिस: देशमुख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शनिवार को कहा कि मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को पूरा सहयोग कर रही है। अनिल देशमुख ने कहा कि सीबीआई की टीम मामले की जांच के सिलसिले में गत 20 अगस्त से मुंबई में है। इससे पहले …

मुंबई। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शनिवार को कहा कि मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को पूरा सहयोग कर रही है। अनिल देशमुख ने कहा कि सीबीआई की टीम मामले की जांच के सिलसिले में गत 20 अगस्त से मुंबई में है। इससे पहले मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही थी।

उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत गत 14 जून को मुंबई के उपनगर बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में मृत पाये गये थे और मुंबई पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही थी। उच्चतम न्यायालय ने सीबीआई को इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच का काम अपने हाथ में लेने के आदेश दिये थे। इसके दो दिन बाद सीबीआई ने जांच का काम शुरू कर दिया। इस मामले ने इतना तूल पकड़ लिया था कि महाराष्ट्र और बिहार सरकारों के बीच तल्खियां उत्पन्न हो गयीं थीं।

संबंधित समाचार