मुरादाबाद : प्रभारी मंत्री ने रुद्राक्ष का पौध रोपकर किया पौधरोपण अभियान का आरंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बोले जितिन प्रसाद- पेड़ जीवन के लिए जरूरी, सभी निभाएं अपनी जिम्मेदारी, जनपद में पहले दिन लगाए गए 20 लाख पौधे, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने मनकरा मोड़ पर रोपे पौधे

मुरादाबाद, अमृत विचार। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने नया मुरादाबाद के सेक्टर -16 में रुद्राक्ष का पौधा रोप कर पौधरोपण अभियान का आरंभ किया। उन्होंने कहा कि पेड़ जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं, इसलिए सभी लाेग पौधे लगाकर उनकी देखभाल भी करें। प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग एवं मुख्य विकास अधिकारी ने मनकरा मोड़ पर पौधरोपण किया। जिलाधिकारी और एसएसपी ने पुलिस लाइन मैदान में पौधरोपण किया। अभियान के पहले दिन जिले भर में 20 लाख पौधे रोपे गए।

शनिवार को पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवहन विभाग की ओर से वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद ने पौधरोपण किया और कहा कि पौधे हमारे जीवन के लिए बहुत महत्व रखते हैं। यह सांकेतिक व्यवस्था नहीं है, बल्कि मुख्यमंत्री द्वारा ग्रीन यूपी बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि हमारी आपकी जिम्मेदारी है कि पर्यावरण को शुद्ध एवं सुरक्षित रखें। आज के दौर में हर क्षेत्र में वृद्धि हो रही है, वृक्ष भी काटे जा रहे हैं उसकी भरपाई करने के लिए पौधरोपण का कार्य जरूरी है।

उन्होंने कहा कि आक्सीजन की महत्ता कोरोना काल में आयी। जब आक्सीजन की उपलब्धता आसानी से नहीं हो रही थी। उन्होंने वृक्षों से मिलने वाली आक्सीजन की उपयोगिता के बारे में बताया कि एक दिन में 21 हजार बार सांस लेते हैं। एक वैज्ञानिक ने आक्सीजन की कीमत निकाली तो एक रुपया एक सांस पर व्यय आया, किन्तु पर्यावरण हमें बिना किसी खर्च के स्वच्छ वायु प्रदान कर रहा है। इसलिए भारी संख्या में पौधरोपण करें। उन्होंने कहा कि पौधरोपण  कर आने वाली पीढ़ियों के जीवन को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण योगदान दें।

आज उत्तर प्रदेश हर क्षेत्र में उत्तम प्रदेश बन रहा है। पौधरोपण के इस संदेश को आम जन तक पहुंचाएं। शासकीय योजनाएं तभी सफल होंगी, जब उनमें जन भागीदारी होगी। जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि जनपद मुरादाबाद को 22 लाख 65 हजार पौधरोपण का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। जिसमें शनिवार को लगभग 20 लाख पौधरोपण कर दिया गया है तथा अवशेष पौधरोपण 15 अगस्त से पूर्व करा लिया जायेगा। जनपद में 4 लाख फलदार पौधे, 35 लाख इमारती लकडी आदि के पौधे वन विभाग की नर्सरी में उपलब्ध हैं।

सरकारी विभागों के साथ ही आम जन को जिन्हें पौधों की जरूरज है उन्हें फलदार एवं इमारती लकडी के पौधे निःशुल्क दिए जाएंगे। तीन वर्ष पूर्व जनपद सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल था। सरकार के प्रयास से मुरादाबाद जनपद ने पूरे देश में वायु प्रदूषण को बेहतर करने में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जो हमारे लिए गौरव की बात है।

 इस अवसर पर नगर विधायक रितेश गुप्ता, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना, महापौर विनोद अग्रवाल, सदस्य विधान परिषद डा. जयपाल सिंह व्यस्त, डीएफओ सूरज, भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल चौहान, महानगर अध्यक्ष धर्मेन्द्रनाथ मिश्रा, परियोजना निदेशक सतीश प्रसाद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।  

डीएम और एसएसपी ने पुलिस लाइन में किया पौधरोपण
मुरादाबाद। 35 करोड़ पौधरोपण जन अभियान के अवसर पर पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग  द्वारा आयोजित किए जाने वाले वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने पुलिस लाइन मैदान में पौधरोपण किया। इस अवसर पर एसपी सिटी अखिलेश भदोरिया सहित पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। उधर, प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग पार्थसारथी सेन शर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी सुमित यादव ने मनकरा मोड़ पर पौधरोपण किया। अपर आयुक्त प्रशासन बीएन यादव एवं डिप्टी कमिश्नर गजेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा कमिश्नरी में पौधरोपण  किया। इस अवसर पर डीसी सेफ्टी, प्रशासनिक अधिकारी शशि कुमार, पीए अशोक यादव, जागेश, गार्गी, सुरेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिलाया, उपचार के दौरान छात्रा की मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता