रामपुर : नानकार गांव के चार घरों से 16 लाख की चोरी, हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शहजादनगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात चोरों ने बनाया चार घरों को बनाया निशाना, मामले की जांच में जुटी पुलिस, दी तहरीर

मिलक, अमृत विचार।  थाना क्षेत्र में शनिवार रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाकर नकदी और जेवर सहित करीब 16 लाख माल समेट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों से जानकारी हासिल की। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना थाना क्षेत्र के नानकार गांव की है। गांव निवासी बृजेश मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। उसने बताया, वह रात में परिजनों के साथ घर में सो रहा था। चोर दीवार फांदकर उसके घर में घुस गए। पांच हजार की नगदी की समेत चार लाख जेवरात पर हाथ साफ करके फरार हो गए। फिर चोरों ने सुरेंद्र सागर के घर को निशाना बनाया। वहां से 22 हजार की नगदी समेत लगभग चार लाख रुपए के सामान चुरा लिया। एक छोटा बक्शा चोर अपने साथ ले गए। जिसको खंगाल कर गांव के पास गन्ने के खेत में छोड़ गए। चोरों ने तीसरे ग्रामीण राम सिंह पुत्र जानकी सागर के घर पर धावा बोला। चोर वहां से करीब पांच लाख से ज्यादा का माल समेट कर ले गए। उसके बेटे की पांच दिन के बाद शादी होनी थी। 

जिसके लिए वह सामान एकत्र कर रहा था। वह भी ले गए। उसके बाद चोरों ने गांव के ही सिकट्टर यादव के घर को निशाना बनाया। यहां से चोर लगभग तीन लाख रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। मौके से कुछ नगदी पर भी हाथ साफ कर दिया। परिजनों को आहट हुई तो देखा की उनके घरों का सामान बिखरा पड़ा है। यह देखकर हड़कंप मच गया। चोरी की घटना पूरे गांव में रात्रि में ही आग की तरह फैल गई। जिसके बाद गांव में एक-एक कर सभी के घरों में भीड़ एकत्र होने लगी। घटनाओं की जानकारी धमोरा चौकी पुलिस को दी। धमोरा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया।

ये भी पढ़ें : रामपुरः मारपीट मामले में एसएसओ व दो लाइनमैनों की सेवाएं समाप्त, पहाड़ी गेट बिजलीघर का है मामला

संबंधित समाचार