मुरादाबाद : अजय व उसकी मां कहां है? मोहल्ले व मकान मालिक को भी नहीं मालूम

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

अजय-जूली प्रकरण : जूलिया अख्तर उर्फ जूली अजय की मां सुनीता पर लगा रही प्रताड़ना का आरोप, बिजना गांव के प्रधान को भी नहीं अजय-सुनीता के बारे में कोई जानकारी

मुरादाबाद, अमृत विचार। अजय और उसकी मां कहां हैं, यह मुहल्ले वालों को पता है न ही उसके सबसे छोटे बेटे संजय को। दोपहर ढाई बजे संजय अपने किराए के मकान के बाहर खड़ा था। पड़ोस की महिलाओं ने अजय के किराए वाले मकान के बारे में बताया। मकान के बाहर खड़े बच्चे को उसका छोटा भाई बताया। 

संजय ने कहा, उसकी मां सुबह पुलिस के पास जाने को बोलकर गई थी। अभी तक लौटी नहीं है, बड़े भाई अजय को उसने करीब तीन महीने से नहीं देखा है और न उससे बात हुई है। संजय ने यह भी कहा कि उसे अखबार की खबर से पता चला है कि उसका भाई अजय बांग्लादेश से भारत लौट आया है लेकिन, वह है कहां ये किसी को नहीं मालूम है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि उन लोगों ने भी अजय को करीब तीन महीने से नहीं देखा है। उसकी मां सुनीता कहां जाती है और कब लौटती है इस बारे में किसी को कुछ पता नहीं है।

सास पर आरोप लगा रही जूली  
जूली ने फोन पर बताया कि उसके माता-पिता और भाई प्यार में भारत जाकर दूसरे धर्म में शादी करने और चल रहे बवाल से नाराज हैं। उसे और अजय को लेकर जितना बवाल हो रहा है, उसका कारण उसकी सास है। पूर्व में सुनीता ने अपने बेटे अजय के विरुद्ध थाने में तहरीर भी दी थी। सुनीता के कहने पर उसने अजय से शादी की थी। लेकिन, मां से अजय के विवाद का क्रम बढ़ता ही गया। सुनीता ने उसका गर्भपात भी करा दिया था। वह बीमार थी, तो वह अक्टूबर 2022 में बांग्लादेश लौट आई थी। जूली ने कहा वह अब भी बीमार है, स्वस्थ होने पर मुरादाबाद आएगी। जूली ने बताया कि अजय मुरादाबाद वापस पहुंच चुका है। उसकी व्हाट्सएप कॉल से अजय से बात हुई थी।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : पुलिस की जांच में चोट में भी ठीक है जूली का प्रेमी अजय

पांच भाई-बहन में दूसरे नंबर का है अजय  
अजय पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर का है। सबसे छोटा संजय है। विजय भी मेहनत-मजदूरी करता है। संजय ने बताया कि उसकी मां ने करीब साढ़े तीन महीने पहले नया गांव गौतमनगर गली नंबर सात में 3500 रुपये में किराए का कमरा ले रखा है। उसके पिता काफी पहले गुजर गए थे। अजय मूलत: भोजपुर थाना क्षेत्र के बिजना गांव का रहने वाला है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : बांग्लादेशी जूलिया संग स्थानीय खुफिया इकाई के रडार पर अजय का परिवार 

अजय के परिवार की एक और कहानी
बिजना गांव के प्रधान राजेंद्र सिंह ने बताया कि अजय के पिता रामचंद्र की करीब डेढ़ साल पहले मौत हो गई थी। रामचंद्र की पहली पत्नी चंपा थी। शादी के दौरान चंपा अपने बेटे शिवा को लेकर रामचंद्र के पास आई थी। फिर चंपा रामचंद्र को छोड़ गई और उसकी बहन सुनीता चार बच्चों के साथ आकर रामचंद्र के पास रहने लगी थी। रामचंद्र का सुनीता से बेटा संजय का जन्म हुआ था। जबकि अजय समेत अन्य चार बच्चे सुनीता के पहले पति से थे। यही बात रामंचद्र के बड़े भाई भूखन लाल ने दोहराई है। प्रधान राजेंद्र सिंह व भूखनलाल ने फोन पर बताया कि रामचंद्र की मौत के बाद भी उसकी पत्नी सुनीता व बच्चे काफी समय से महानगर में किराए के भवन में रह रहे हैं। अब चंपा व सुनीता दोनों रामचंद्र की संपत्ति पर हक जमा रही हैं। अचल संपत्ति में मकान व खेती का विवाद है। प्रधान व भूखन लाल ने कहा, सुनीता व अजय कहां हैं, उसके बारे में उन्हें भी कोई जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें :मुरादाबाद: पत्नी के साथ सरहद लांघकर बांग्लादेश पहुंच गया युवक, अब खूनी फोटो भेज मांग रहा मदद

Mohammed Shami : क्या क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बढ़ेंगी मुश्किलें? पत्नी हसीन जहां बोलीं- न्याय मिलने तक न रुकूंगी न झुकूंगी

संबंधित समाचार