VIRAL VIDEO: सड़क पर अचानक हुआ विस्फोट, हवा में उड़ने लगीं कारें! खौफनाक मंजर देख कांप जाएगी रूह
सोशल मीडिया पर आए दिन प्राकृतिक आपदाओं के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई वीडियो तो ऐसे होते हैं जन्हें देखकर हम हैरान रह जाते हैं। इन दिनों भी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हक्का-बक्का रह जा रहा है। आपने भूकंप की वजह से आपने जमीन को दो हिस्सों में बंटते हुए जरूर देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी धरती फटने के बाद ऐसा नजारा देखा है। ऐसा ही कुछ भारत से हजारों किलोमीटर दूर दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हुआ। बता दें शाम के वक्त शहर के एक बिजी रोड पर एक जोरदार धमाका हुआ, जिसे देखकर ऐसा लगता है मानो धरती फट गई और सब कुछ खत्म होने वाला है।
💥 Cars were thrown up like toys: an underground explosion in Johannesburg was caught on video
— Avia.Pro - 🛡️Foreign Affairs - 📡Geopolitics (@avia_pro) July 21, 2023
For what reason there was an explosion it turns out. The version with a gas leak is denied by the authorities. As a result of the incident, at least 41 people were injured, emergency… pic.twitter.com/eJTkHKAhsm
दरअसल, जोहान्सबर्ग में हुआ धमाका गैस विस्फोट की वजह से हुआ। बता दें ये धमाका इतना जोरदार था कि इसने सड़क को दो हिस्सों में बांट दिया। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि जिस जगह ये धमाका हुआ, वहां मौजूद करीबन 20 गाड़ियां हवा में उड़ गईं। इस घटना में 9 लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को फौरन अस्पताल भेज दिया और अधिकारियों ने बताया कि घायल लोगों की जान को खतरा नहीं है। वहीं तेज धमाके की वजह से वहां मौजूद बिल्डिंग की नींव भी हिल गई है।
अधिकारियों का कहना है कि बिल्डिंग किसी भी वक्त जमींदोज हो सकती है। एहतियातन धमाके वाले पूरे इलाके को खाली करा दिया गया है। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के एक बड़े इलाके में नुकसान हुआ है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और कई जगह तक इतने बड़े गड्ढे हैं, कि उसमें कारें समा जाएं।
वहीं इस धमाके को लेकर अधिकारियों का कहना है कि शहर में इस धमाके की वजह से गैस लीक को बताया जा रहा है। लेकिन अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि ऐसा क्या शहर के भूमिगत गैस पाइपों की वजह से हुआ है या फिर किसी और वजह से हुआ है। शहर में गैस की सप्लाई करने वाली कंपनी ने कहा है कि इसकी बहुत कम संभावना है कि धमाका गैस पाइपलाइन की वजह से हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि गैस की सप्लाई अबाधित थी।
ये भी पढे़ं- VIRAL VIDEO: पानी के तेज बहाव में अपने कलेजे के टुकड़े के साथ फंसी मां, वीडियो में देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर
