Kanpur Dehat: संदिग्ध हालत में 45 भेड़ों की मौत, मौत का कारण स्पष्ट नहीं, अंगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में संदिग्ध हालत में 45 भेड़ों की मौत।

कानपुर देहात में संदिग्ध हालत में 45 भेड़ों की मौत हो गई। मौत की स्पष्ट पुष्टि के लिए मृत भेड़ों के अंगों के सैंपल प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजे जा रहे हैं।

कानपुर देहात, अमृत विचार। शिवली में शनिवार की सुबह कस्बे के जवाहर नगर मोहल्ले में ईदगाह के पास मनोज कुमार मकरंदपुर बंथा व इस्माइल अली शंकर नगर शिवली के साझेदारी की 45 भेड़ों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। लोगों ने जंगली जानवर के हमले से मौत की जाहिर की। वहीं रविवार को भेड़ों का पोस्टमार्टम किया गया।

पशु चिकित्सक डॉ. पंकज सचान ने बताया कि किसी जंगली जानवर के हमले से पांच-छह भेड़ों की मौत हुई है। जबकि अन्य की मौत दहशत से होना प्रतीत हो रहा है। मौत की स्पष्ट पुष्टि के लिए मृत भेड़ों के अंगों के सैंपल प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजे जा रहे हैं।

 

संबंधित समाचार