Fatehpur News : पिता की हत्या का आरोपी बेटा भेजा गया सलाखों के पीछे, नशेबाजी को लेकर घटना को दिया था अंजाम
फतेहपुर में पिता की हत्या का आरोपी बेटा गया जेल।
फतेहपुर में पुलिस ने पिता की हत्या करने वाले आरोपी बेटे को जेल भेज दिया है। आरोपी ने नशेबाजी को लेकर वारदात को अंजाम दिया था।
फतेहपुर, अमृत विचार। फतेहपुर में पुलिस ने पिता की हत्या करने वाले आरोपी बेटे को जेल भेज दिया है। आरोपी ने नशेबाजी को लेकर वारदात को अंजाम दिया था। शहर के शादीपुर में शुक्रवार की रात बेटे ने पिता की हत्या की थी।
यह था मामला
शराब पीने को लेकर आयदिन हो रहे विवाद से तंग आकर एक युवक ने शुक्रवार की रात अपने पिता की सिर कूंच कर मरणासन्न कर दिया। नाजुक हालत में परिजनों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
