Hamirpur: पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप, वीडियाे बनाकर यमुना पुल से लगाई छलांग, युवती का नहीं लगा सुराग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में यमुना पुल में छलांग लगाने वाली युवती का सुराग नहीं लगा।

हमीरपुर में यमुना पुल से नदी में छलांग लगाने वाली युवती का 36 घंटे बीत जाने बाद भी सुराग नहीं लगा। आत्महत्या से पूर्व वीडियो बनाकर पुलिस पर कार्रवाई न करने से आहत होकर आत्महत्या करने की बात कही।

हमीरपुर, अमृत विचार। सदर कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कालोनी  में पड़ोसी से पानी भरने के विवाद के बाद यमुना में छलांग लगाने वाली किशोरी का 44 घंटे बाद भी पता नहीं चला है। पुलिस व एनडीआरएफ की टीम  स्थानीय गोताखोरों और नाविकों की मदद से बाँदा जिले के चिल्ला घाट तक युवती की तलाश में दिन रात  लगी है।

इस प्रकरण में पुलिस ने झगड़ा करने वाले दूसरे पक्ष के दस से अधिक लोगों के विरुद्ध भी गंभीर धाराओं में मुकदमा कायम कर लिया है।साथ ही नदी में डूबी युवती का सुसाइड से पहले बने वीडियो वायरल होने पर एसपी ने संज्ञान ले कर एक दरोगा व एक बीट सिपाही को निलंबित कर दिया है।

शहर के कांशीराम कॉलोनी निवासी इम्तियाज अली की गर्भवती पत्नी नेहा का पड़ोसी उर्मिला सोनकर से पानी भरने को लेकर शुक्रवार की शाम विवाद हुआ था।जिसके बाद उर्मिला देवी, इसके पति संतोष, पुत्री राधिका और पुत्र संदीप ने मिलकर उसके साथ मारपीट की।उसके पेट में भी चोट आई थी। इस मामले में पुलिस ने उर्मिला देवी के पूरे परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

इसी के बाद कहानी में दूसरा मोड़ आ गया। राधिका अपनी छोटी बहन राधा के साथ घर से निकलकर यमुना नदी के पुल पर पहुंच गई और पुलिस द्वारा सुनवाई ना करने का आरोप लगा आत्महत्या करने का वीडियो बना बढ़ी हुई नदी में उसने छलांग लगा दी।44 घंटे बीत जाने के बावजूद भी युवती का सुराग नहीं लगा है। स्थानीय पुलिस अब एनडीआर एफ की टीम के साथ पड़ोसी जनपद के चिल्ला घाट तक युवती की तलाश में जुट गए।

वहीं पुलिस ने राधिका के भाई संदीप की तहरीर पर नेहा उर्फ कल्लो, इसके पति इम्तियाज, छुन्नो, तस्सो, कल्लू, जीनत, जूली, अमन, छोटू सोनकर और दो अज्ञात दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फिलहाल वायरल वीडियो का पुलिस अधीक्षक डॉ दीक्षा शर्मा ने संज्ञान लेते हुए देर रात चौकी इंचार्ज मनोज पाण्डेय व बीट सिपाही रिझुल पुखरैया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।बहराल कुछ भी हो इस आत्महत्या की गुत्थी तभी सुलझ पाएगी जब युवती बरामद होगी चाहे तो जिंदा या उसका शव मिले।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका