बरेली: बीएससी में सामूहिक नकल, परीक्षा केंद्र निरस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/अमरोहा,अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा में कोरोना की आड़ लेकर नकल का खेल शुरू हो गया है। अमरोहा जिले के देवी सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशनल में एसडीएम और डीआइओएस ने सामूहिक नकल पकड़ी है। इसके बाद विवि प्रशासन ने परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिया …

बरेली/अमरोहा,अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा में कोरोना की आड़ लेकर नकल का खेल शुरू हो गया है। अमरोहा जिले के देवी सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशनल में एसडीएम और डीआइओएस ने सामूहिक नकल पकड़ी है। इसके बाद विवि प्रशासन ने परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिया है। अब 7 सितंबर से देवी सिंह केंद्र पर पंजीकृत छात्रों की परीक्षा गिल इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में होंगी।

घटनाक्रम शुक्रवार का है। शाम की पाली में बीएससी गणित और बॉटनी का पेपर था। सामूहिक नकल की सूचना पर एसडीएम और डीआइओएस ने केंद्र पर छापा मारा तो खेल पकड़ा गया। सभी छात्रों की कॉपी सील कर दीं और विवि प्रशासन को अवगत कराया। विवि के परीक्षा विभाग ने देवी सिंह के केंद्राध्यक्ष को तत्काल हटा दिया।

शनिवार को नए केंद्राध्यक्ष व सहायक केंद्राध्यक्ष को भेजकर परीक्षा कराई। वीरेंद्र सिंह और चंद्रवीर सिंह को बतौर पर्यवेक्षक केंद्र पर तैनात रखा। इसके साथ ही विवि का सचल दल भी केंद्र पर डटा रहा। वहीं, शनिवार शाम को परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह ने देवी सिंह परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिया। नए केंद्र गिल इंस्टीट्यूट के प्राचार्य को निर्देशित किया कि वह देवी सिंह कॉलेज से परीक्षा से जुड़ी सभी सामग्री प्राप्त कर लें।

नकल रोकने को हर जिले में नोडल प्रभारी
अमरोहा के सामूहिक नकल घटनाक्रम के बाद शनिवार को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डा. राजेश प्रकाश विवि के परीक्षा नियंत्रक से मिले। तय हुआ कि बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा और संभल जिलों में एक-एक नोडल प्रभारी बनाया जाए, जो नकलविहीन परीक्षा कराएं। सूत्रों के मुताबिक प्रशासन ने हर जिलों के राजकीय कॉलेजों के शिक्षकों को नोडल प्रभारी का दायित्व सौंपा है।

संबंधित समाचार