गोंडा में मंत्री के पीआरओ को धमकी देकर मांगी एक करोड़ की रंगदारी
गोण्डा। उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी को परिवार समेत जान से मारने की धमकी देकर एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शनिवार को अज्ञात के खिलाफ गोंडा जिले के नवाबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार नें यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया …
गोण्डा। उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी को परिवार समेत जान से मारने की धमकी देकर एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शनिवार को अज्ञात के खिलाफ गोंडा जिले के नवाबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार नें यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री के जनसंपर्क अधिकारी वेद प्रकाश दूबे ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने मैसेज व कॉल कर एक करोड़ की रंगदारी मांगी है।
रंगदारी नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध नावाबगंज थाने पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया हैं। उन्होनें बताया कि इस सिलसिले में कॉल ट्रेसिंग कर आरोपी की तलाश में पुलिस टीम छापेमारी में जुटी हैं ।
