गोरखपुर को CM योगी ने दी 78 करोड़ की सौगात, कहा - पांच साल में बदल गई है जिले की सूरत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिनी स्टेडियम काम्प्लेक्स समेत कई कार्यक्रमों की रखी आधारशिला 

गोरखपुर, अमृत विचार। सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को अपने गृह जनपद के दौरे पर रहे। जहां उन्होंने जिले को 78 करोड़ रुपये की निर्माण योजनाओं की सौगात दी है। सीएम ने खेल गतिविधियों को बढ़ाने के लिए मिनी स्टेडियम काम्प्लेक्स की स्थापना, 63 स्कूलों को आधुनिक बनाने, रामगढ़ ताल के पास सड़क निर्माण समेत कई कार्यों की आधार शिला रखी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अब से पांच वर्ष पहले गोरखपुर को अपराध और बीमारियों के लिए जाना जाता था। लेकिन अब विकास की रफ़्तार से जिले की सूरत बदल गई है। उन्होंने कहा कि यहां पूरे प्रदेश से कनेक्टिविटी के लिए सड़कें हैं, चिकित्सा के लिए एम्स है, खिलाडियों की सुविधा के लिए स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स तैयार किया जा रहा है। शिक्षा के लिए बेहतर व्यवस्था को अपनाया जा रहा है, साथ ही युवाओं को रोजगार देने के लिए जिले में कई कारखानों की स्थापना की जा रही है। 

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार सभी तरह के विकास को लगातार आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि पहले खेल की गतिविधियों को महत्त्व नहीं दिया जाता था। लेकिन अब  पीएम मोदी ने खेलो इंडिया, सांसद खेल प्रतियोगिता समेत कई देशव्यापी कार्यक्रमों की शुरुआत कर इनको बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा यूपी सरकार खिलाडियों को ना केवल सम्मान देती है बल्कि उन्हें नौकरियों में भी वरीयता दे रही है। सीएम योगी ने कहा कि आज गोरखपुर में फिल्मों की शूटिंग हो रही है और इस बदलाव के पीछे सभी का संयुक्त प्रयास शामिल शामिल है। उन्होंने कहा कि जल्द की स्थानीय प्रशासन के सहयोग से गोरखपुर में अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम बनाने की दिशा में भी काम शुरू होगा। 

सीएम योगी ने कहा कि गरीब परिवार की बेटियों के विवाह के लिए शहर में 6 स्थानों पर कल्याण मंडपम बनाये जाएंगे। जिससे अल्प आय वर्ग के लोगों को अपने मांगलिक कार्यों को सम्पन्न कराने में परेशानी ना हो। सीएम योगी ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गोरखपुर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने में संयुक्त प्रयास करने की अपील की।           

ये भी पढ़ें -पीएम मोदी 27-28 जुलाई को गुजरात का करेंगे दौरा, राजकोट में हवाई अड्डे का करेंगे उद्घाटन

संबंधित समाचार