कुरनूल में भगवान राम की 108 फुट ऊंची प्रतिमा का हुआ शिलान्यास

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को आंध्रप्रदेश के कुरनूल में भगवान श्री राम की 108 फुट ऊंची प्रतिमा का वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शिलान्यास किया। इस अवसर पर शाह ने कहा कि आज कुरनूल के मंत्रालयम गांव में 500 करोड़ रुपये से अधिक लागत की श्री राम की भव्य पंचलोहा प्रतिमा का शिलान्यास हुआ है।

ये भी पढ़ें - DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा-  मणिपुर में हूं लोगों की मदद के लिए, चाहती हूं आयें प्रधानमंत्री

उन्होंने कहा ,“ मंत्रालयम में स्थापित यह 108 फीट ऊंची प्रभु श्री राम की प्रतिमा युगों-युगों तक समग्र दुनिया को हमारे सनातन धर्म का संदेश देगी और वैष्णव परंपरा को देश और दुनिया में मजबूत करेगी। 108 हमारी हिन्दू संस्कृति में बहुत ही पवित्र संख्या है।“ केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि तुंगभद्रा नदी के किनारे स्थित मंत्रालयम गाँव में 10 एकड़ क्षेत्रफल में फैला हुआ यह प्रोजेक्ट ढाई साल में पूरा होगा।

उन्होंने कहा कि मंत्रालयम गाँव राघवेन्द्र स्वामी के मंदिर के लिए बहुत प्रसिद्ध स्थान है। साथ ही, इस स्थान का ऐतिहासिक महत्व भी है, इसी तुंगभद्रा के किनारे महान विजय नगर साम्राज्य का उद्भव हुआ था जिसने आक्रान्ताओं को खदेड़ कर स्वदेश और स्वधर्म को पुनर्स्थापित किया।

उन्होंने कहा कि मंत्रालयम साहित्य प्रकल्प के तहत आवास, अन्‍न दानम, प्राण दानम, विद्या दानम, पेयजल और गौ संरक्षण के कई सारे विषयों को आगे बढ़ाया गया है। शाह ने कहा,“ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में कई वर्षों से लंबित श्री राम मंदिर का शिलान्यास कर उसके निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया है।अब जल्द ही श्री राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की स्थापना होगी और सैकड़ों वर्षों के बाद एक बार फिर प्रभु श्री राम अपने निज गृह में विराजमान होंगे।” 

ये भी पढ़ें -

संबंधित समाचार