अधूरे निर्माण को जल्द कराएं पूरा : डीआईजी फायर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिले में स्थित अग्निशमन केंद्रों का डीआईजी ने किया निरीक्षण

बहराइच, अमृत विचार। जिले में रविवार को डीआईजी फायर ने दौरा किया। उन्होंने निर्माणाधीन अग्निशमन केंद्रों का निरीक्षण कर जल्द से जल्द इसके कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए।

डीआईजी फायर जुगल किशोर तिवारी रविवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। नव निर्माण भवन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वह अग्निशमन केंद्र पहुंचे। यहां पर उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली डीआईजी ने परिसर को साफ बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने नानपारा का निरीक्षण किया। नानपारा में बंद है अग्निशमन केंद्र का निरीक्षण कर निर्माण को जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। 

डीआईजी फायर ने मोतीपुर में बन रहे अग्नि शमन केंद्र का भी निरीक्षण किया। डीआईजी के दौरे को लेकर जिले के विभागीय अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति रही। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉक्टर पवित्र मोहन त्रिपाठी, अग्निशमन अधिकारी समेत विभाग के अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -अमेठी : बच्चों के विवाद में हुआ खूनी संघर्ष, जमकर की तोड़फोड़ - केस दर्ज

संबंधित समाचार