लखनऊ : बादर खेड़ा रोड उद्योग व्यापार मंडल का हुआ गठन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ । बुद्धेश्वर के मोहान रोड स्थित राम जानकी गेस्ट हाउस में रविवार को बादर खेड़ा रोड उद्योग व्यापार मंडल का गठन किया गया। लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने पदाधिकारियों की घोषणा की।

टीम में संरक्षक के तौर पर रामशंकर राजपूत धर्मेंद्र सिंह, दिलीप सिंह चौहान, विजय यादव, राकेश जयसवाल, हिमांशु गुप्ता, अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, महामंत्री राम प्रकाश वर्मा, कोषाध्यक्ष सरतेज कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगतराम मौर्य, बहादुर यादव, वैभव सिंह, शिवम गुप्ता, मयंक यादव, उपाध्यक्ष वीरेंद्र राठौर, विशाल, अमरपाल यादव, नंदकिशोर चौरसिया, गोपाल गुप्ता, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, सुभाष मौर्य, रवि गुप्ता, संगठन मंत्री, राजा गुप्ता, सूरज मौर्य, विशाल सिंह, रामविलास पाल, रोहित विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी विजय नतम नाग, वरिष्ठ मंत्री महेश गुप्ता, आकाश गुप्ता राकेश गुप्ता, सनी नाग, मंत्री गोलू राजपूत, आकाश गुप्ता, उमेश यादव, रामविलास मौर्या, सुधाकर कनौजिया, सचिन गुप्ता, शिवकुमार, सतीश यादव को घोषित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि व्यापारी हितों में काम करने वा व्यापारी से कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कही। यह भी कहा की व्यापारी व्यापार के लिए दिन रात एक करता है, व्यापारियों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत उनके व्यापार में ना आए। इसके लिए लखनऊ व्यापार मंडल हमेशा साथ है।

लखनऊ व्यापार मंडल के महामंत्री उमेश शर्मा ने बताया कि लखनऊ व्यापार मंडल अपने व्यापारी के लिए हमेशा दिन रात साथ है, व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी तरह से बर्दास्त नही किया जायेगा। कार्यक्रम को महामंत्री अभिषेक खरे, युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, महामंत्री उमेश शर्मा, अभिषेक खरे, युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता, रामशंकर राजपूत के साथ पदाधिकारी और समस्त व्यापारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अयोध्या : राम जन्मभूमि परिसर में दर्शनार्थियों के निकास मार्ग में हुआ बदलाव, जानें नया रास्ता..

संबंधित समाचार