बरेली: बेसिक स्कूलों में भी अब एनसीईआरटी से होगी पढ़ाई
बरेली,अमृत विचार। सीबीएसई की तर्ज पर बेसिक स्कूलों में भी अब एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई कराने की तैयारी तेज हो गई है। बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित सभी स्कूलों में अब अगले सत्र से राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीआरटी) पाठ्य पुस्तकों को लागू किया जा रहा है। शासन से इसके लिए …
बरेली,अमृत विचार। सीबीएसई की तर्ज पर बेसिक स्कूलों में भी अब एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई कराने की तैयारी तेज हो गई है। बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित सभी स्कूलों में अब अगले सत्र से राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीआरटी) पाठ्य पुस्तकों को लागू किया जा रहा है। शासन से इसके लिए बीएसए के लिए आदेश जारी हो चुके हैं। चार चरणों में कक्षा एक से आठ तक सभी कक्षाओं में यह किताबें लागू हो जाएंगी।
राष्ट्रीय स्तर पर पाठ्यक्रमों में एकीकरण लाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बेसिक शिक्षा परिषद के सभी विद्यालयों में एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों को अगले सत्र से लागू करने का आदेश जारी किया है।
सभी स्कूलों में 2025 तक कक्षा आठ तक यह किताबें लागू कर दी जाएंगी। शैक्षिक सत्र 2021-22 में कक्षा एक में किताबों को लागू किया जाएगा। शैक्षिक सत्र 2022-23 में कक्षा दो और तीन, सत्र 2023-24 में कक्षा चार- पांच, और शैक्षिक सत्र 2024 -25 में कक्षा छह, सात और आठ में लागू किया जायेगा।
“शासन के आदेशानुसार अगले सत्र से बेसिक स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबों को लागू किया जा रहा है। इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।” — विनय कुमार, बीएसए
