उन्नाव: सफीपुर के कोतवाल ने सरकारी आवास में फंदा लगाकर दी जान, पुलिस महकमे में हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृतविचार, उन्नाव। उन्नाव के सफीपुर कोतवाली प्रभारी का फंदे से लटकता शव मिलने से आमजन व पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर का शव उनके सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला। पुलिस कर्मियों ने उनका शव लटका देखा तो हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने जांच कर इंस्पेक्टर के परिजनों को इसकी जानकारी दी। 

बता दें की सन 2012 में आश्रित कोटे से दारोगा बने अशोक कुमार वर्मा बिजनौर के निवासी थे। इसी जुलाई माह में उनका ट्रांसफर लखनऊ रेंज के खीरी से उन्नाव हुआ था। पांच जुलाई को एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने उन्हें सफीपुर कोतवाल बनाया था। रविवार देररात वह थाना परिसर पर सरकारी काम निपटाने के बाद अपने सरकारी आवास में गए।

किसी काम से एक पुलिस कर्मी उनके आवास पर उन्हें बुलाने गया तो उनका शव कमरे में फंदे से लटका देख उसकी चीख निकल गई। घटना की जानकारी एसपी  सिद्धार्थ शंकर मीना को दी गई। सूचना पर एसपी आनन-फानन सफीपुर  पहुंचे और उन्होंने जांच कर घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी है। इसके बाद पुलिस अधिकारी घटना के कारणों की जांच में जुट गए हैं।

यह भी पढ़ें:-Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी मस्जिद का ASI सर्वे शुरू, 'टीम 30' नींव से लेकर दीवारों तक की करेगी सैंपलिंग

संबंधित समाचार