गौतम बुद्ध नगर: खाना मांगने पर पिता ने बेटे को पीट-पीट कर किया घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले के एक गांव में एक व्यक्ति ने खाना मांगने पर अपने 14 वर्षीय बेटे को पीट-पीट कर घायल कर दिया। लड़के को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

एक्सप्रेसवे की थाना प्रभारी सरिता मलिक ने बताया कि वाजिदपुर गांव निवासी वीरेंद्र की पत्नी संगीता ने रविवार रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति ने उसके 14 वर्षीय बेटे चेतन की पिटाई की तथा धारदार वस्तु से उस पर वार भी किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

थाना प्रभारी ने बताया कि चेतन को उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि पीड़िता और उसका पति दोनों मजदूरी करते हैं। 

उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत के अनुसार, जब वह काम पर बाहर गई थी, तब उसका पति घर पर था। इसी दौरान चेतन ने जब भूख लगने पर अपने पिता से खाना मांगा तो इस बात से आक्रोशित होकर वीरेंद्र ने उसे घर में बंद कर उसकी पिटाई की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें:-उन्नाव: सावन के तीसरे सोमवार को साक्षात नाग देवता ने किए भोलेनाथ के दर्शन, भक्त हुए स्तब्ध

संबंधित समाचार