Kanpur News : तालाब में उतराता मिला अर्धनग्न छात्रा का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
कानपुर में तालाब में उतराता मिला अर्धनग्न छात्रा का शव।
कानपुर के चौबेपुर थानाक्षेत्र के गोगुमऊ गांव में आठवीं की छात्रा का तालाब में शव उतराता मिला। परिजनों ने हत्या करने के बाद तालाब में शव फेंकने की आशंका जताई।
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के चौबेपुर थानाक्षेत्र के गोगुमऊ गांव में आठवीं की छात्रा का तालाब में शव उतराता मिला। परिजनों ने हत्या करने के बाद तालाब में शव फेंकने की आशंका जताई। अर्धनग्न अवस्था में तालाब में शव उतराता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।
