अयोध्या कैंट स्टेशन पर जनरल बोगी के यात्रियों को IRCTC देगा 'इकोनॉमी भोजन'

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। ट्रेन की जनरल बोगियों में सफर करने वाले यात्रियों को आईआरसीटीसी अब किफायती दरों पर भोजन उपलब्ध कराएगा। इसके लिए यात्रियों को कहीं भटकने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। उनकी बोगी के सामने ही उन्हें भोजन मुहैया कराया जाएगा। ये सुविधा अब लखनऊ मंडल के अयोध्या कैंट स्टेशन पर भी शुरू हो रही है।
     
उत्तर रेलवे की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि रेलगाड़ियों के सामान्य डिब्बों में यात्रा करने वाले यात्रियों को सस्ता खाना, स्नैक्स /कॉम्बो मील और किफायती दर पर पैकेटबंद पेयजल की सेवा प्रदान करने के लिए प्लेटफॉर्म पर सामान्य श्रेणी के डिब्बों के लगने के निकट सस्ता खाना, स्नैक्स व कॉम्बो मील का प्रावधान किया गया है। 20 रुपए के मूल्य पर उपलब्ध कराये जाने वाले इकोनॉमी खाना के अन्तर्गत सात पूरियां (175 ग्राम), आलू की सूखी सब्जी (150 ग्राम) और अचार होता है। 50 रुपए मूल्य पर उपलब्ध कराये जाने वाले 350 ग्राम के स्नैक्स मील के अंतर्गत दक्षिण भारतीय चावल, राजमा/छोले-चावल, खिचड़ी व कुलचे/ छोले- भटूरे अथवा पाव भाजी या मसाला डोसा होता है। यह सुविधा आईआरसीटीसी के सहयोग से मंडल के वाराणसी कैंट जं., सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, बाराबंकी, रायबरेली, अयोध्या कैंट, जौनपुर एवं शाहगंज स्टेशनों पर उपलब्ध कराई जा रही है।

नियमित रूप से की जा रही निगरानी
मंडल रेल प्रबंधक डॉ मनीष थपल्याल ने बताया कि रेलयात्रियों को स्वच्छता से निर्मित किया गया पौष्टिक “इकोनॉमी भोजन” उपलब्ध कराया जा रहा है। “इकोनॉमी भोजन ”की गुणवत्ता और स्वच्छता को बनाये रखने के लिए इस कार्य की नियमित रूप से निगरानी भी की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि उत्तर रेलवे,लखनऊ मंडल अपने समस्त सम्म्मानित रेलयात्रियों एवं उपयोगकर्ताओं को मितव्ययी, आधुनिक एवं नवीन सुख- सुविधाएँ और उत्तम सेवाएं  प्रदान करते हुए उनकी सुरक्षित, सुगम और संरक्षित यात्रा हेतु कृत संकल्पित है I

ये भी पढ़ें -अयोध्या : स्कूल को निकला छात्र लापता, नहीं लगा सुराग

संबंधित समाचार