Hamirpur News : फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या का लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में फंदे पर विवाहिता का शव लटका मिला।

हमीरपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में के फंदे पर शव लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया।

हमीरपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के नदना गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर फंदे पर शव मिलने से सनसनी फैल गई। नवविवाहिता की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों के ऊपर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

नदना गांव निवासी हरनारायण की 23 वर्षीय पत्नी देवकुँअर उर्फ दीपशिखा का शव संदिग्ध अवस्था में फांसी पर लटका मिला। मृतक महिला के पिता भटेवरा गांव के पूर्व ग्राम प्रधान गौरीशंकर प्रजापति ने बताया कि बीते 3 वर्ष पूर्व उसने अपनी पुत्री देवकुँअर का विवाह कोतवाली क्षेत्र के नदना गांव निवासी परमलाल के पुत्र हरनारायण के साथ संपूर्ण रीति रिवाज से किया था।

बताया कि पुत्री के विवाह में उसने अपनी सामर्थ के अनुसार दान दहेज दिया था। आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय के बाद पति हरनारायण, ससुर परमलाल व सास लीलावती दहेज में चार पहिया कार व 5 लाख रुपये की मांग को लेकर उसकी पुत्री के साथ मारपीट कर उसे प्रताड़ित करने लगे। यह भी आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने उसकी पुत्री की हत्या करके उसके शव को फांसी पर लटका दिया। इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी।

संबंधित समाचार