अयोध्या: सपा ने घोषित किए विधानसभा और ब्लाक अध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने सोमवार को विधानसभा अध्यक्षों व ब्लाक  अध्यक्षों की घोषणा की है। समाजवादी पार्टी की ओर से जारी सूचना के अनुसार गोसाईगंज विधानसभा अध्यक्ष सियाराम निषाद, बीकापुर विधानसभा अध्यक्ष अजय कुमार वर्मा, मिल्कीपुर विधानसभा अध्यक्ष पृथ्वीराज यादव को बनाया गया है।

 वहीं तारुन ब्लॉक अध्यक्ष अर्पित पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष मया बिंदेश्वरी यादव, ब्लॉक अध्यक्ष बीकापुर गया प्रसाद यादव, सोहावल ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव, मसौधा ब्लॉक अध्यक्ष सूरज निषाद, अमानीगंज ब्लाक अध्यक्ष रामदीन रावत, मिल्कीपुर ब्लॉक अध्यक्ष रामतेज यादव और हैरिंग्टनगंज ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश चौरसिया को घोषित किया गया। जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने सभी विधानसभा व ब्लॉक अध्यक्ष से एक  सप्ताह में अपने नवनियुक्त कमेटी की सूची उपलब्ध कराने को कहा है।

ये भी पढ़ें - प्रयागराज : सर्किट हाऊस पहुंची न्यायिक आयोग की टीम, पुलिसकर्मियों से होगी पूछताछ

संबंधित समाचार