बरेली: यह कैसा डायवर्जन: 500 मीटर का चक्कर घूमकर वहीं पहुंच रहे वाहन
सौ फुटा तिराहा से पीलीभीत बाईपास रोड पर आने वाले वाहन सुरेश शर्मा चौराहे से डेंटल कॉलेज रोड पर किए डायवर्ट
बरेली, अमृत विचार: जाेगी नवादा में बवाल के बाद कांवड़ियों ने रविवार देर शाम सुरेश शर्मा नगर चौराहे पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगाया था। इसके बाद से ट्रैफिक पुलिस ने सुरेश शर्मा नगर चौराहे पर सौ फुटा रोड की ओर से आने वाला ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है, ताकि सोमवार को कांवड़ियों के जत्थों के निकलने में कोई दिक्कत न हो और जाम न लगे।
ये भी पढ़ें - बरेली: मनरेगा मजदूरों के भुगतान में देरी पर मांगा स्पष्टीकरण
डायवर्जन से भले ही सोमवार को जाम के हालात नहीं बने लेकिन वाहन चालकाें को जरूर परेशान होना पड़ा। उन्हें 500 मीटर का अतिरिक्त चक्कर बेवजह काटना पड़ा। सौ फुटा तिराहे की ओर से जो वाहन आ रहे थे, उन्हें सुरेश शर्मा नगर चौराहे से चंद कदम दूर मंदिर के पास से डेंटल कॉलेज रोड की तरफ डायवर्ट कर दिया। इसके बाद वाहन करीब 500 मीटर घूमकर दोबारा सुरेश शर्मा नगर चौराहा पर ही आ रहे थे।
डायवर्जन का पालन कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस मुस्तैद रही। यह डायवर्जन नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत पीलीभीत बाईपास रोड पर सीवर लाइन डालने के लिए की जा रही खोदाई की वजह से किया है।
ये भी पढ़ें - बरेली: छेड़छाड़ के विरोध पर युवती के फाड़े कपड़े, रिपोर्ट दर्ज
