लखनऊ : 53 लाख की हेराफेरी में जेई, लेखाकार सेवा से बर्खास्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने बलरामपुर जिले के तुलसीपुर में तैनात जेई और लेखाकार को बर्खास्त कर दिया है। बिजली बिल का करीब 53 लाख रूपये राजस्व में जमा नहीं किया गया था। इतना ही नहीं अधीक्षण अभियंता और दो अधिशासी अभियंता पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं। एक उपखंड अधिकारी और 8 कार्मिकों पर विभागीय कार्रवाई होने की बात सामने आ रही है। इसके अलावा अन्य की पेंशन काटने, नौकरी में डिमोट करने और वेतनवृद्धि रोकने का भी आदेश दिया गया है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : लखनऊ विश्वविद्यालय की अफगानी छात्रा पर अश्लील फोटो भेजने का लगा आरोप, सस्पेंड

संबंधित समाचार