प्रधानमंत्री मोदी 12 अगस्त को सागर में संत रविदास के भव्य मंदिर की रखेंगें नींव: नरोत्तम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बारह अगस्त को सागर में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के भव्य मंदिर की नींव रखेंगें। डॉ मिश्रा ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि सागर में संत शिरोमणि रविदास जी के मंदिर के निर्माण के लिए आज प्रदेश के विभिन्न भागों से पांच समरसता यात्राएं प्रारंभ हो रहीं हैं।

उन्होंने कहा कि 12 अगस्त को यह सभी यात्राएं सागर पहुंचेगी, वहां प्रधानमंत्री श्री मोदी 100 करोड़ की लागत से बनने वाले संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के भव्य मंदिर की नींव रखेंगें।

ये भी पढे़ं- इंडिया के घटक दलों ने मानसून सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति पर की चर्चा

संबंधित समाचार