Theft In Kanpur: चकेरी में नहीं थम नहीं चोरी की घटनाएं, थोक परचून दुकान से पांच लाख की चोरी, जुलाई माह में 14वीं वारदात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के चकेरी थानाक्षेत्र में थोक परचून दुकान से चोरी।

कानपुर के चकेरी थानाक्षेत्र लगातार चोरी की घटनायों ने पुलिस की पोल खोल दी है। इस बार चोरों ने शिवकटरा में थोक परचून दुकान को निशाना बनाकर पांच लाख का माल पार कर दिया।

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के चकेरी थानाक्षेत्र लगातार चोरी की घटनायों ने पुलिस की पोल खोल दी है। चोर रोजाना चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। जबकि पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। बीते दिनों आठ दुकान में चोरी की घटना का खुलासा नहीं हो पाया था कि शिवकटरा में चोरों ने थोक परचून दुकान को निशाना बनाया। चोर नगदी, सामान समेत पांच लाख रुपये पार कर ले गए। 

Theft In Kanpur News

जानकारी के मुताबिक, शिवकटरा निवासी अजय गुप्ता की घर के नीचे ही अजय एंड संस के नाम से परचून की थोक की दुकान है। उसके बगल में ही वह साथ में कूलर भी बेचते है। ग्राउंड फ्लोर पर उनकी दुकान है। जबकि फर्स्ट फ्लोर पर वह रहते है। रोजाना की तरह सोमवार को वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। इसी दौरान शटर उठाकर चोर दुकान के अंदर दाखिल हुआ और दुकान के गुल्लक में रखे 4.5 लाख रुपये व अन्य सामान पार कर ले गया।

मंगलवार सुबह वह दुकान खोलने के लिए आए तब शटर टूटा देखा। इस दौरान उन्होंने दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो उसमे करीब 2:30 बजे एक युवक दुकान के अंदर चोरी करते दिखा। पीड़ित दुकानदार अजय गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को व्यापारियों को पैसा देने के कारण वह दुकान के गुल्लक में ही 4.5 लाख रुपये रख गए थे।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि चोरों की तलाश में टीमें लगी हुई है। सीसीटीवी के आधार पर चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

जुलाई माह में चकेरी में चोरी की यह 14वीं घटना 

बता दें कि जुलाई माह में चकेरी थानाक्षेत्र में चोरी की यह 14वीं घटना है। इससे पहले चोरों ने सुभाष रोड में चार दुकानों के शटर तोड़कर चोरी की थी। इसके बाद अहिरवां में सात दुकानों से और नीलकंठ मार्किट में दो घरों में चोरी हुई थी। लगातार चोरी की घटनाओं से व्यापारियों और लोगों में भी आक्रोश है।

लोहा व्यापारी हत्याकांड का खुलासा भूली पुलिस

10 मई को चकेरी थानाक्षेत्र के शिवकटरा में बदमाशों ने लूट के बाद लोहा व्यापारी की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। लूट एंड शूट की वारदात को महीनों बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। मृतक के परिजनों का पुलिस से अब विश्वास उठ चुका है।

 

संबंधित समाचार