पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी : चंदन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। पौधरोपण अभियान के तहत मंगलवार को नगर निगम के वार्ड संख्या 32 कबीर नगर में वृहद पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। 
  
संगोष्ठी में वार्ड के पार्षद चंदन सिंह ने कहा बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पौधरोपण आज की सबसे जरूरी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या और फैजाबाद को मिला मुख्य मार्गों के चौड़ीकरण की वजह से हजारों हजार वृक्षों को काटा जा चुका है। ऐसे में हम सबका यह कर्तव्य है कि ज्यादा से ज्यादा छायादार, फलदार और औषधीय पौधों को रोपित करें। जिससे आने वाले समय में लोग लाभान्वित हो सके। उन्होंने कहा कि पौधरोपण अभियान को एक उत्सव की तरह मनाया जाना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जाएं। 

उन्होंने कहा कि दस वृक्ष एक पुत्र के समान माना गया है, ऐसा शास्त्रों में वर्णित है। इस मौके पर भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, सुभाष श्रीवास्तव, जीसी पाठक, चंद्रभान मौर्य आदि ने भी अपने विचार रखें।

ये भी पढ़ें -बहराइच : बाइक से बालिका को ठोकर मारने के विरोध पर मदरसे से हुआ पथराव - देखें Video

संबंधित समाचार