बहराइच : बाइक से बालिका को ठोकर मारने के विरोध पर मदरसे से हुआ पथराव - देखें Video
बहराइच, अमृत विचार। जिले के हैबतपुर नौबस्ता कटी गांव में मदरसे के छात्र ने लड़की को बाइक से ठोकर मार दी। इस पर परिवार के लोगों ने विरोध किया तो मदरसे के छात्र और मौलाना ने छत से पथराव कर दिया। पथराव में वृद्ध महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। अस्पताल में सभी को भर्ती कराया गया है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर मौलाना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हैदरपुर नौबस्ता के कटी गांव में मदरसा बना हुआ है। मदरसा के निकट ही समुदाय के लोग निवास करते हैं। सोमवार शाम छह बजे गांव निवासी सहाबुद्दीन के परिवार की लड़की को मदरसे के छात्र ने बाइक से ठोकर मार दी। जिसका परिवार के लोगों ने विरोध किया। इससे मदरसे का मौलाना नाराज हो गया। उसने छात्रों को उकसा दिया। इससे उग्र छात्रों ने मदरसे के छत से पथराव शुरू कर दिया। ईंट और छुरी से हमला किया। मदरसे में पढ़ने वाले 55 से 60 छात्रों ने एकसाथ पथराव किया।
पथराव में गांव निवासी जीनत पत्नी मुहैयददीन, पुत्र जियाउद्दीन, सहबुद्दीन, गुड़िया पत्नी निजामुद्दीन समेत पांच लोग घायल हो गए। इन सभी पर जकी उल्ला, शाहिद अली, हाफिज, अकरम, कौशल डॉक्टर ने पथराव किया। सभी ने जमकर पीटाई करते हुए मोबाइल तक छीन लिया। गांव में अफरा तफरी मच गई। गांव के लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। लेकिन काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची। ऐसे में मदरसे के छात्र तांडव मचाते रहे। काफी देर बाद पुलिस पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
केस दर्ज कर तीन की हुई गिरफ्तारी
कैसरगंज के नौबस्ता गांव में हुई घटना की जानकारी मिली है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें मदरसे का मौलाना भी शामिल है। दबंगों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
-प्रशांत वर्मा, पुलिस अधीक्षक
बहराइच में मदरसे से किया गया पथराव, वृद्धा समेत पांच घायल - देखें Video #bahraichpolice #amritvicharnews pic.twitter.com/1ilBr64Myq
— Amrit Vichar (@AmritVichar) July 25, 2023
ये भी पढ़ें -मुजफ्फरनगर में चीनी मिल ठेकेदार की सोते समय हत्या, जांच में जुटी पुलिस
