पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए सरकार गंभीर: विकास सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोहावल, अयोध्या, अमृत विचार। प्रदेश व्यापी वृक्षारोपण जन अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ अध्यक्ष व भाजपा नेता विकास सिंह ने जनसमाज विद्यापीठ इण्टर कॉलेज में पौधरोपण किया। प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ने प्रदेशव्यापी पौधरोपण अभियान के अंतर्गत रिकॉर्ड 30 करोड़ पौधरोपण अभियान के पहले दिन सिर्फ़ 12 घंटे में ही पूर्ण कर लिया था जोकि अपने  सरकार की पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के प्रति संकल्पबद्धता को दर्शाता है।

जनसहभागिता से हम पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु संतुलन में अहम योगदान दे सकते हैं।अपनी भावी पीढ़ी के लिए प्रत्येक नागरिक एक पेड़ लगाने का संकल्प ले और उसकी सुरक्षा भी करें। प्रधानाचार्य प्रदीप वर्मा ने स्वागत किया। मण्डल अध्यक्ष विनोद गौड़, सच्चिदानंद तिवारी, सुरेंद्र कुमार, मनीष तिवारी बंटी, उत्तम कुमार उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -मणिपुर हिंसा पर कांग्रेस अध्यक्ष का BJP पर निशाना, कहा - लगातार झूठ बोल रही सरकार

संबंधित समाचार