Kanpur: भूमि के अवैध अधिग्रहण पर केडीए उपाध्यक्ष को शासन ने बुलाया, आवास एवं शहर विकास नियोजन के मुख्य सचिव ने मांगे साक्ष्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के भूमि के अवैध अधिग्रहण पर केडीए उपाध्यक्ष को शासन ने बुलाया।

कानपुर के भूमि के अवैध अधिग्रहण पर केडीए उपाध्यक्ष को शासन ने बुलाया। जूही में प्राइवेट भूमि को अवैध अवार्ड और अनापत्ति न देने का मामला। केडीए के अधिकारियों के ऊपर आरोप लगे।

कानपुर, अमृत विचार। आनंदपुरी में केडीए द्वारा भूमि को अधिग्रहण करने और अनापत्ति न देने का मामला शासन तक पहुंचा है। संयुक्त सचिव ने इस मामले में सोमवार को केडीए उपाध्यक्ष को उप्र विधान परिषद की ओर से आयोजित समिति की बैठक में बुलाया। प्राधिकरण में अनियमितताओं पर अंकुश लगाने और जांच के लिए बुलाई बैठक में शासन ने प्राधिकरण से भूमि को अधिग्रहण करने का साक्ष्य भी मांगा।

नर्वल तहसील के तिवारीपुर सलेमपुर में रहने वाले नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आनंदपुरी में करीब 2200 गज पुस्तैनी जमीन है। इसे केडीए के अधिकारियों ने 1938 में अधिग्रहित कर लिया। इस मामले में जब साक्ष्य मांगे तो केडीए अधिकारी नहीं दिखा पाए। उन्होंने बताया कि इसके बाद मैंने आवास एवं शहर विकास नियोजन को पत्र लिखकर केडीए अधिकारियों की शिकायत की है। जिसके बाद जांच शुरू हुई है।

उन्होंने कहा कि केडीए के पास जमीन को अधिग्रहण करने के कोई मूल साक्ष्य नहीं हैं। वह फोटो कॉपी दिखा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जमीन को अवैध रूप से अधिग्रहण को निरस्त कर भूमि का हस्तांतरित करने और अनापत्ती प्रमाण पत्र को लेकर शासन स्तर से कार्यवाही हो रही है।

संबंधित समाचार