मुरादाबाद: कोविड अस्पताल में पांचवीं मंजिल से कूदकर हेड कॉन्स्टेबल ने दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। टीएमयू कोविड अस्पताल में पुलिस के एक सिपाही ने पांचवी मंजिल से कूदकर जान दे दी। यह पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित बताया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि तबियत में सुधार न होने पर चिंतित होने के कारण उसने ऐसा किया है। हालांकि मामले को पूरी तरह से समझने के …

मुरादाबाद, अमृत विचार। टीएमयू कोविड अस्पताल में पुलिस के एक सिपाही ने पांचवी मंजिल से कूदकर जान दे दी। यह पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित बताया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि तबियत में सुधार न होने पर चिंतित होने के कारण उसने ऐसा किया है। हालांकि मामले को पूरी तरह से समझने के लिए, मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित कर लिया गया है। एक महीने में इस अस्पताल की बिल्डिंग से गिरकर हुई यह तीसरी मौत है।

दिल्ली रोड के इस अस्पताल में लगभग एक महीने में तीसरी घटना है। इस अस्पताल में शनिवार की रात जैसे ही किसी के गिरने की घटना पर शोर हुआ तो स्टाफ बाहर निकलकर आ गया। देखा गया तो एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति लहूलुहान पड़ा है। उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी जानकारी अस्पताल के अधिकारियों व पुलिस को दी गई। छानबीन हुई तो पता चला कि वह अधेड़ पुलिस का सिपाही था। कोरोना की चपेट में आने के बाद उसे टीएमयू में भर्ती कराया गया था।

एसपी सिटी अमित आनन्द ने बताया कि यह हेड कॉन्स्टेबल दिवाकर शर्मा (52) शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात थे। बदायूं के रहने वाले दिवाकर एक सितंबर को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इनके परिवार के दो सदस्य भी संक्रमित मिले थे। मौत के कारणों की जांच की जाएगी। इस दौरान पाकबड़ा थाना इंचार्ज रजनी द्विवेदी भी पहुंच गईं थीं। इस अस्पताल में इससे पहले महिला व बैंक प्रबंधक की भी मौत हो चुकी है।

संबंधित समाचार