तेलंगाना हाईकोर्ट ने किया कोठागुडेम सीट से बीआरएस विधायक वेंकटेश्वर राव का चुनाव रद्द 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदराबाद। तेलंगाना उच्च न्यायालय ने कोठागुडेम विधानसभा क्षेत्र से सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायक वनमा वेंकटेश्वर राव का चुनाव मंगलवार को रद्द कर दिया। जलगम वेंकट राव के वकील रमेश कुथुम्बका के अनुसार अदालत ने वनमा वेंकटेश्वर राव पर पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। न्यायमूर्ति जी राधा रानी ने पूर्व विधायक जलगम वेंकट राव की चुनाव याचिका (ईपी) को स्वीकार करते हुए यह आदेश पारित किया।

ये भी पढ़ें - छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजातियों से संबंधित विधेयक हुआ राज्यसभा में पारित

याचिका में कोठागुडेम विधानसभा सीट से विधायक के रूप में वनमा वेंकटेश्वर राव के चुनाव को चुनौती दी गई थी। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि वनमा वेंकटेश्वर राव ने अपने चुनावी हलफनामे में अपनी और अपने परिवार की कृषि भूमि के संबंध में कुछ तथ्य छिपाए थे।

वेंकटेश्वर राव 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर कोठागुडेम से जीते थे और बाद में वह बीआरएस (तब टीआरएस) में शामिल हो गए थे। तमाम कोशिशों के बावजूद अदालत के इस फैसले पर वनमा वेंकटेश्वर राव से उनकी टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो सका।

ये भी पढ़ें - MP: 150 विद्यार्थियों ने 20 किलोमीटर पैदल चलकर जताया विरोध, DM कार्यालय प्रदर्शन, सरकारी विद्यालय में अव्यवस्थाओं का मामला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म