स्वास्थ्य मंत्री ने बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में एक महीने का किया वेतन दान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने मंगलवार को पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ के बाद बाढ़ राहत और पुनर्वास प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में एक महीने का वेतन दिया। पंजाब के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में 35 लाख रुपये का योगदान दिया। 

डॉ सिंह ने आईएमए पंजाब के अध्यक्ष डॉ भगवंत सिंह के साथ यहां मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनके आवास पर एक बैठक के दौरान 35 लाख रुपये का चेक सौंपा। इस अवसर पर सचिव डॉ. संजीव मित्तल, कोषाध्यक्ष डॉ. आरएस बल, उपाध्यक्ष डॉ. संजीव गोयल, डॉ. जतिंदर कंसल, डॉ. एसपीएस सूच, डॉ राकेश विग, डॉ परमजीत मान, डॉ मनोज सोबती, डॉ जेपी सिंह और डॉ कुलविंदर मान सहित आईएमए पंजाब के अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। 

आईएमए पंजाब को धन्यवाद देते हुए डॉ बलबीर सिंह ने कहा कि आईएमए पहले से ही स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस, आईएमए से जुड़े निजी अस्पतालों में बिस्तर, दवाएं, डॉक्टर और मोबाइल टीमें उपलब्ध कराने के अलावा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर आयोजित करने सहित हर संभव चिकित्सा सहायता प्रदान कर रहा है। 

उन्होंने कहा कि बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है और पूरे पंजाब में लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होने कहा कि अब, बड़ी चुनौती लोगों को जल-जनित और वेक्टर-जनित बीमारियों से बचाना है। हमारी स्वास्थ्य टीमें लोगों को ऐसी बीमारियों से बचाने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही हैं। 

ये भी पढ़ें- जनता से डरे विपक्ष, मणिपुर के संवेदनशील मुददे पर चर्चा का उचित माहौल बनाए: अमित शाह 

संबंधित समाचार