मुरादाबाद : महिला के घर पर फायरिंग व हथगोले फेंकने का आरोप, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र के गांव देहरी की महिला ने घर पर फायरिंग व हथगोले फेंकने का आरोप लगाया है। उसने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सुनीता ने आर्यन, मन्नू ठाकुर, अमन उर्फ अंश और नन्हू ठाकुर नामजद कराए हैं। सुनीता ने पुलिस को बताया है कि रविवार रात 10.30 बजे उनके पड़ोसी हिमांशु यादव अपने साथी आर्यन व अन्य नामजद आरोपियों संग उसके घर के सामने आए और गालियां देने लगे। जाति सूचक शब्द कहे और तमंचा से फायर झोंक दिया।
दीवार पर हथगोला भी मारा। हालांकि किसी को चोट नहीं आई। सुनीता ने बताया कि हिमांशु के पास तमंचे थे। वह दोनों हाथ से फायरिंग कर रहा था। बताया कि उनका बेटा नितिन और छोटे वाले देवर का बेटा अंकुश किसी बात को आपस में झगड़ा किए थे। लेकिन, हिमांशु अपने साथियों संग उनके घर पर हमला करने क्यों आया, यह वह भी नहीं समझ पा रही हैं।
बताया कि हिमांशु सोमवार शाम सात बजे भी उनके घर के बाहर आ गया और इसके साथ कई अन्य लोग थे। ये सभी गालियां देने लगे। कटघर के थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : लापरवाही की हद! पोस्टमार्टम हाउस से बदल गए शव, लोगों का फूट गुस्सा...जानिए फिर क्या हुआ?
