अयोध्या में बढ़ा कांग्रेस का कुनबा, कई लोगों को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने ज्वाइन कराई पार्टी
अयोध्या,अमृत विचार। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बुधवार को सोहावल तहसील के कई लोगों ने पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन पहुंच कांग्रेस का दामन थाम लिया। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्मल खत्री ने सभी को पार्टी का झंडा सौंप दल में शामिल कराया। शामिल होने वालों में राजेंद्र रावत, मनोज रावत, बिपिन रावत, बृजेश रावत, राधेश्याम रावत, विजय रावत, हरीश रावत, मोहसीन खान, जलीस कुरेशी, प्रमोद रावत, पंकज भारती, पुनीत रावत, करण रावत, सहदेव रावत, मनीष रावत, अजीत कुमार रावत , प्रमोद कुमार रावत, जितेंद्र कुमार रावत, अभिषेक कुमार रावत, हरी लाल रावत, मंसाराम पासवान, रवि रावत, सरोज रावत, वसीम, राहुल चौधरी, अमरजीत रावत ,धर्मेंद्र रावत, कल्लू रावत, सुरेश चौधरी रामदेव रावत ,अखिलेश भारती, सुरेश कोरी आदि हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद डा खत्री ने कहा कि सत्ताधारी दल जिन वादों को लेकर शासन सत्ता में आया,उसे पूरा करने में विफल रहा। लोग महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त हैं और प्रधानमंत्री जुमलेबाजी कर रहे हैं। देश में फैलाई गई सत्ताधारी दल की वैमनस्यता की राजनीति पर पार्टी नेता राहुल गांधी की 'मोहब्बत की दुकान' भारी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव आमजन के मुद्दों पर लड़े जाएंगे।
जिला प्रवक्ता सुनील सिंह रानू ने बताया कि कार्यक्रम में अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राम सागर रावत के प्रयास से पासी समाज से संबंध रखने वाले विभिन्न दलों के लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली।
ये भी पढ़ें -लखनऊ: केंद्रीय मंत्री मांडविया ने की समीक्षा बैठक, यूपी सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का देखा प्रेजेंटेशन
