रिया के पिता बोले- ‘बधाई हो भारत, आपने एक मध्यम वर्गीय परिवार को ध्वस्त कर दिया’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती ने बेटे शोविक की गिरफ्तारी के बाद चुप्पी तोड़ते हुए एक बयान जारी किया और गिरफ्तारी की निंदा की। इसमें यह भी कहा कि अगली गिरफ्तारी रिया की हो सकती है। रिया के पिता, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल इंद्रजीत चक्रवर्ती ने बयान में कहा, “भारत को बधाई, आपने …

मुंबई। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती ने बेटे शोविक की गिरफ्तारी के बाद चुप्पी तोड़ते हुए एक बयान जारी किया और गिरफ्तारी की निंदा की। इसमें यह भी कहा कि अगली गिरफ्तारी रिया की हो सकती है।

रिया के पिता, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल इंद्रजीत चक्रवर्ती ने बयान में कहा, “भारत को बधाई, आपने मेरे बेटे को गिरफ्तार कर लिया। मुझे यकीन है कि इसके बाद अगला नंबर मेरी बेटी का है और मुझे नहीं पता कि इसके बाद किसका नंबर है। आपने एक मध्यम वर्गीय परिवार को प्रभावी ढंग से ध्वस्त कर दिया है। लेकिन निश्चित रूप से, न्याय के लिए सब कुछ उचित है। जय हिंद।”

इंद्रजीत चक्रवर्ती का बयान शुक्रवार को उनके बेटे शोविक और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के घर के मैनेजर सैमुअल मिरांडा की गिरफ्तारी के बाद आया है। दोनों 9 सितंबर तक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की हिरासत में रहेंगे।

संबंधित समाचार