Kanpur Dehat: खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ी वॉल्वो बस, चालक समेत आठ सवारियां घायल, अधिकारियों ने घायलों का जाना हाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में खड़े ट्रक मे पीछे से वॉल्वो बस भिड़ी

कानपुर देहात के रनियां में खड़े ट्रक में वॉल्वो बस पीछे से भिड़ गई। हादसे में चालक समेत आठ सवारियां घायल हो गई। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

कानपुर देहात, अमृत विचार। रनियां के रायपुर बंबे के पास पंचर खड़े ट्रक के पीछे से वॉल्वो बस भिड़ गई। हादसे में बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। चालक समेत आठ सवारियां घायल हो गई। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। 

रायपुर में कोल्ड स्टोरेज के सामने बोल्वो बस की स्टेरिंग फेल हो जाने के कारण बस दीवार में जाकर भिड़ गई। बस सवार कानपुर निवासी चंदन, वरुण, ललिता, शिवली के अमित कुमार,जिंदापुर निवासी नरगिस खातून, जमीरा खातून, रुखसार, सीकर राजस्थान निवासी बस चालक साबिर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।

इधर, डीएम नेहा जैन ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलो का हालचाल लिया। इधर पुलिस ने चालक साबिर से पूछताछ की। चालक ने बताया कि बस दिल्ली से बिहार जा रही थी। बस में लगभग 35 सवरिया बैठी हुई थी। इस संबध में एसओ कपिल दुबे ने बताया कि बस मार्ग दुर्घटना में आठ यात्री घायल थे। जिन्हे जिला अस्पताल भेजा गया है। अन्य यात्राएं दूसरी बस से रवाना हो चुके है।

संबंधित समाचार