रामपुर: सोता रहा परिवार, चोर समेट ले गए एक लाख का सामान
दिन निकलने पर घर का सारा सामान बिखरा देखकर परिजनों के उड़े होश, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव पसियापुरा का मामला
रामपुर, अमृत विचार। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोर एक घर को निशाना बनाकर 25 हजार की नकदी और सोने चांदी के जेवर सहित करीब एक लाख का माल समेटकर ले गए। दिन निकलते ही चोरी की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
एक लाख की चोरी होने का मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव पसियापुरा का है। यहां का निवासी मुरारी सैनी पेशे से किसान है। कुछ दिन पहले ही किसान ने अपना मकान बनवाया था। रोजाना की तरह परिवार घर में सो रहा था कि आधी रात के बाद चोर छत के सहारे मकान के अंदर घुस गए।
अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखी नकदी और जेवर सहित करीब एक लाख का माल समेट कर ले गए। दिन निकलने पर घर का नजारा देखकर परिजनों के होश उड़ गए। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी आ गई। मौका मुआयना करने के बाद चली गई। इस दौरान काफी देर तक मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र रही। पीड़ित मुरारी सैनी का कहना है कि चोर 25 हजार नकद और जेवर सहित करीब एक लाख का माल समेटकर ले गए।
ये भी पढ़ें:- चीन के Qin Gang के नाम को विदेश मंत्रालय की वेबसाइट से भी हटाया, जानिए वजह
