Banda News: लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे ग्रामीण, प्रस्तावित पुल का निर्माण शुरू न होने से नाराजगी
बांदा में लोकसभा चुनाव का ग्रामीण बहिष्कार करेंगे।
बांदा में लोकसभा चुनाव का ग्रामीण बहिष्कार करेंगे। प्रस्तावित पुल का निर्माण शुरू न होने से नाराजगी है।
बांदा, अमृत विचार। इछावर-बिंदौर के बीच यमुना नदी पर पूर्व में प्रस्तावित पक्के पुल के निर्माण को लेकर बैठकों का दौर तेज हो गया है। बुधवार को ग्राम पंचायत बड़ागांव में ग्रामीणों ने बैठक का आयोजन किया, जिसमें पुल निर्माण को लेकर चर्चा हुई। सभी ने मिलकर पुल नहीं तो वोट नहीं के नारे बुलंद किये। गांव वालों ने एक स्वर में कहा कि यदि पुल का निर्माण जल्द शुरू नहीं होता तो आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जायेगा।
गांव के बुजुर्ग श्याम सुंदर राठौर, रामचंद्र चौहान और जयकरन सिंह गौतम ने कहा कि उनके तिरहार क्षेत्र में पुल का निर्माण न होने से उनके बच्चों की शादी तक में रुकावट आ रही है। बारिश में बाढ़ के समय पूरा क्षेत्र टापू बन जाता है। बीमार लोगों का समय से इलाज न हो पाने पर मौत भी हो जाती है। बैठक में सोनामऊ के पारसनाथ बाजपेयी ने कहा कि इछावर-बिंदौर के बीच यमुना नदी पर पुल निर्माण बहुत जरूरी है।
सरकार ने यदि उनकी मांग को नजरंदाज किया तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा। रविदेव राठौर न कहा कि सरकारों ने तिरहार क्षेत्र की हमेशा से उपेक्षा की है। गांव के लोगों को अब यह उपेक्षा बर्दाश्त नहीं हो रही है। यदि जल्द पुल का निर्माण शुरू नहीं तो समूचा क्षेत्र आगामी लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया जायेगा।
इस मौके पर गांव के हिमांशु सिंह, अंकुर सिंह, सूरज सिंह, अखिलेश सिंह, सोमू कछवाह, बुधराज, सुरेश, दिनेश सिंह चौहान, जयविजय सिंह, राजू कछवाह, अजय सिंह गौतम, शिवबिहारी सिंह चौहान, सुनील तिवारी, दिलीप सिंह, सतेंद्र सिंह, रामचंद्र सिंह, मान सिंह आदि मौजूद रहे।
