बरेली: चर्च में रह रहे लोग जला रहे थे चोरी की बिजली, विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कैंट में चर्च परिसर में विद्युत विभाग और विजिलेंस ने छापा मारकर मीटर बाईपास कर हो रही बिजली चोरी पकड़ी है। टीम ने एंटी थेफ्ट थाने में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अधिकारी लोड के आधार पर जुर्माना डालेंगे।

फ्री विल बैप्टिस्ट चर्च परिसर में रहने वाले उपभोक्ता मेलविन चार्ल्स मीटर बाईपास करके बिजली चोरी कर रहे थे। इसकी शिकायत अधीक्षण अभियंता विकास सिंघल के पास पहुंची। अधीक्षण अभियंता ने एसडीओ कुतुबखाना संजीव कुमार गुप्ता और सहायक अभियंता मापक द्वितीय संजीव निरंजन की टीम का गठन किया। टीम ने सोमवार को विजिलेंस के जेई प्रदीप भारती के साथ चर्च परिसर में चेकिंग की। इस दौरान टीम ने देखा कि मीटर बाईपास करके उपभोक्ता बिजली चोरी कर रहा था। टीम ने पूरी छापेमारी की वीडियो बनाकर उपभोक्ता के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें- बरेली: अनियंत्रित कंटेनर ने मारी कार और बाइक को टक्कर, बाइक सवार की मौत

संबंधित समाचार