संभल: किसान को न सिर्फ मृत दर्शाया बल्कि खुद उसका वारिस बनकर हड़पी जमीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रजपुरा क्षेत्र के व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर कराया जमीन का बैनामा

संभल, अमृत विचार। कैलादेवी क्षेत्र के किसान को एक व्यक्ति ने न सिर्फ मृत दर्शाया बल्कि खुद उसका वारिस बनकर करीब पांच बीघा जमीन का बैनामा एक महिला के नाम करा दिया। जब लोग जमीन पर कब्जा करने पहुंचे तो किसान को धोखाधड़ी की जानकारी हुई। किसान ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
 
गांव लखनपुर निवासी गंगाराम ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है। गंगाराम का कहना है कि उसकी करीब पांच बीघा भूमि गांव लखनपुर में है। भूमि को हड़पने के लिए रजपुरा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी की। आरोप है कि फर्जी प्रपत्र बनवाकर किसान को मृत दर्शाने के बाद उस भूमि में स्वयं का नाम बतौर वारिस अंकित करा लिया। 

इसके बाद भूमि का बैनामा एक महिला के नाम करा दिया गया। जब कुछ लोग भूमि पर कब्जा जमाने के लिए पहुंचे तो किसान को धोखाधड़ी की जानकारी हुई। किसान का कहना है कि धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति से उसका कोई संबंध नहीं है। किसान ने एसडीएम से निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और भूमि के दस्तावेजों में पुन: किसान का नाम दर्ज कराने की मांग की है।

ये भी पढ़ें:- Global Hunger Index: भुखमरी में नीचे गिरी पाकिस्तान की रैंकिंग, जानिए जीएचआई की रिपोर्ट में कौनसा स्थान मिला

संबंधित समाचार