लखनऊ : OLA और UBER में पैनिक बटन लगाने के निर्देश, यात्रियों की सुरक्षा को लेकर लिया गया फैसला 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। ओला, उबर समेत अन्य सार्वजनिक सेवा के वाहनों में पैनिक बटन लगाने के निर्देश जारी हुये हैं। यह आदेश बुधवार को परिवहन आयुक्त चन्द्र भूषण सिंह ने जारी किये हैं।

दरअसल, प्रदेश सरकार की मंशा है कि महिला सुरक्षा और आपातकाल में लोगों की जानमाल की सुरक्षा हो सके। इसके लिए परिवहन कार्यालय में बैठक कर परिवहन आयुक्त चन्द्र भूषण सिंह ने सार्वजनिक सेवा की बसों, ओला, उबर में व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाइस लगाने के निर्देश दिये हैं, साथ ही कमाण्ड सेंटर से इण्टीग्रेड किये जाने की बात भी कही है। परिवहन आयुक्त ने कहा कि इस संबंध में कार्यवाही कराये जाने के लिए यूपी-112 और नगर विकास प्राधिकरण की एक संयुक्त तकनीकी समिति गठित की जाए।

बैठक में उबर कंपनी के प्रतिनिधियों ने अवगत कराया कि उनका ऐप तैयार है, जिसकी टेस्टिंग भी यूपी डायल-112 में हो चुकी है। परिवहन आयुक्त ने निर्देश दिये कि ऐप को शीघ्र ही कन्ट्रोल कमाण्ड सेंटर से इन्टिग्रेट किया जाए। उन्होंने कहा कि वीएलटीडी योजना के क्रियान्वयन के लिए परिवहन विभाग अलग से कन्ट्रोल कमाण्ड सेंटर बनाया जाए। इस संबंध में अन्य राज्यों में लागू व्यवस्था का पहले अध्ययन किया जायेगा। योजना का समावेश नगरीय परिवहन निदेशालय में बने कन्ट्रोल कमाण्ड सेंटर के साथ भी करने पर विचार किया जायेगा।

ये भी पढ़ें -बहराइच में मगरमच्छ ने बालक पर किया हमला, चबा डाला पूरा हाथ - हालत गंभीर

संबंधित समाचार