बरेली: कहीं प्लॉट तो कहीं मकान बेचने के नाम पर ठगी, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुभाषनगर और बारादरी थानों में दर्ज की गईं रिपोर्ट

बरेली, अमृत विचार। सुभाषनगर और बारादरी थाना क्षेत्र में जालसाजों ने किसी को मकान दिखाकर तो किसी को प्लॉट दिखाकर लाखों की ठगी कर ली है। दोनों मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सुभाषनगर के राजीव कॉलोनी निवासी पृथ्वीराज सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गौरव गुप्ता और पवन गुप्ता निवासी 385 बीडीए कॉलोनी करगैना के रहने वाले हैं। दोनों भाइयों ने उन्हें वर्ष 2022 में महेशपुर ठकुरान में 150.50 वर्ग मीटर का एक प्लॉट दिखाया। प्लॉट का सौदा 18 लाख रुपये में तय हुआ। उन्होंने 17 अक्टूबर 2022 तक गौरव और पवन को 16 लाख रुपये दे दिए और प्लॉट पर कब्जा ले लिया। दोनों भाइयों ने 100 वर्ग गज का बैनामा उनकी पत्नी के नाम करा दिया। इसके बाद पता चला कि दोनों ने सोहित को बैनामा कराने से पहले ही एग्रीमेंट करा दिया है। अब गौरव और पवन रुपये भी वापस नहीं कर रहे हैं।

दूसरे का मकान दिखाकर करा दिया एग्रीमेंट
बारादरी के जोगीनवादा निवासी रामौतार ने धर्मेन्द्र निवासी संजयनगर के खिलाफ थाना बारादरी में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रामौतार ने बताया कि धर्मेन्द्र ने दिसंबर 2022 में उन्हें संजयनगर में एक मकान दिखाया। उन्होंने धर्मेन्द्र को 3.50 लाख रुपये दे दिए। बैनामा कराने की बात कही तो आरोपी टालमटोल करने लगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: सरकारी खर्च पर निजी गाड़ियां चलाने के मामले की होगी जांच

संबंधित समाचार